Kisan Karj Mafi Update

Kisan Karj Mafi Update 2024: केवल इन किसानों का हो रहा 2 लाख रूपए तक का कर्ज माफ़, ऐसे देखें सूची में अपना नाम

Kisan Karj Mafi Update 2024: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बड़ी राहत देने हेतु एवं उनको कर्ज मुक्त करने हेतु किसान कर्ज माफ़ी योजना को शुरू किया गया था। राज्य के ऐसे किसान जो अपनी आर्थिक स्थति के कारण लिया हुआ कर्ज नहीं चुका पा रहें है, तो सरकार द्वारा उनके लिए एक वरदान जारी किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी किसानों का कर्ज माफ़ किया जा रहा है। यह एक नई पहल जो केवल किसानों के लिए शुरू की गई है।

किसान कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन कर चुके किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। राज्य के ऐसे किसान जिन्होंने योजना में सफलतापूर्वक आवेदन कर लिया था उनकी सूची जारी की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत आवेदकों और पात्र किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जा रहा है। यदि आप भी सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं। तो अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Kisan Karj Mafi List 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के लघु और सीमांत किसानों को कर्ज से मुक्त करने के लिए इस क्रायक्रम को लागू किया गया है। वर्तमान में राज्य में लाखो ऐसे किसान हैं, जो कर्जे में हैं और कर्जा चुकाने के लिए शक्षम नहीं हैं, मुख्य रुप से ऐसे ही पात्र किसानों के लिए सरकार ने इस पहल को शुरू किया है। राज्य के कम आय वाले किसानों का इस सूची में नाम होने की अधिक संभावना है।

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत अब तक 86 लाख से अधिक गरीब एवं मध्य वर्ग के किसानों को कर्ज से मुक्त किया जा चुका है। किसानों को कर्ज से राहत देने हेतु एवं उनकी आय में वृध्दि करने हेतु यह पहल चलाई जा रही है ताकि राज्य का कोई भी किसान कर्ज से चिंतित ना हो पाए। प्रति महीने किसान कर्ज माफ़ी योजना की सूची जारी की जाती है। इस सूची में जिस उम्मीदवार का नाम होता है उसका कर्ज माफ़ कर दिया जाता है।

75% से 50% सब्सिडी के साथ डेयरी फार्म खोलें, आवेदन प्रक्रिया

Kisan Karj Mafi Update 2024

किसान कर्ज माफ़ी योजना उत्तर प्रदेश के प्रत्येक किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। कर्ज के बोझ से मुक्त होकर किसान अपनी आजीविका को बेहतर बना सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को दिए गए लोन में कुछ बदलाव किए है। योजना की शुरुआत में केवल 1 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जा रहा था परन्तु इस नई अपडेट के पश्चात अब किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा। राज्य में किसानों की बढ़ती कर्ज की संख्या को देखते हुए सरकार ने यह सूचना जारी की है।

किसान कर्ज माफ़ी योजना की पात्रता

राज्य सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन हेतु एवं सूची में अपना नाम शामिल करने हेतु कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। यदि आप सूची में अपना नाम जोड़ना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले कुछ पात्रता को अवश्य पूर्ण करें। क्योंकि सूची में केवल पात्र किसानों का नाम जोड़ा जा रहा है। इसलिए सुनिश्चित करें की आवेदन से पहले पात्रताओं को आपने पूरा किया है:-

  • इस योजना में आवेदन करने वाला किसान केवल उत्तर प्रदेश का होना चाहिए।
  • योजना के तहत केवल राज्य के लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • केवल किसान क्रेडिट कार्ड से लिया हुआ ऋण ही माफ़ किया जाएगा।
  • आवेदक किसान किसी भी प्रकार की सरकारी पेंशन का लाभ नहीं लेता हो।

Kisan Karj Mafi List 2024 में अपना नाम कैसे चेक करे?

किसान कर्ज माफ़ी सूची में अपना नाम कोई भी किसान आसानी से कर सकता है, यह प्रक्रिया बहुत आसान है। आवेदक किसान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। नीचे हम कुछ चरणों को आपके साथ साझा कर रहें है, जिनका अनुसरण करके आप आसानी से सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की किसान कर्ज माफ़ी योजना की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज खुलने के पश्चात “ऋण मोचन स्थिति देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
  • यहाँ अपना अपना जिला तहसील ग्राम और बैंक का चयन करें।
  • चयन करने के पश्चात नीचे दिए गए “खोजें” के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके क्षेत्र की किसान कर्ज माफ़ी सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। यदि आप नाम सूची में है, तो बधाई हो आप कर्ज से मुक्त हो चुके हैं।

तो प्रिय किसान भाइयों कुछ इस प्रकार आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपने अभी तक किसान कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन नहीं किया है। तो अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी भी चालु है। यदि आप ऐसी ही योजनाओं के बारे में सबसे पहले जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारी वेबसाइट को अवश्य बुकमार्क करें। यहाँ हम प्रतिदिन ऐसी ही नवीनतम अपडेट लाते रहते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Kist Release: 18वीं किस्त बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top